" alt="" aria-hidden="true" />
सिवनी। जिले के लखनादौन ब्लॉक में हाथियों का जोड़ा फिर वापस आ गया है। पिछले माह हाथियों का दल नरसिंहपुर जिले की ओर गया था। दो दिनों से हाथियों का जोड़ा लखनादौन ब्लॉक के कई गांवों में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना के बाद वन अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। खेत में काम कर रही थी महिलाएं, घबराकर भागी - शुक्रवार सुबह तकरीबन 8 बजे से हाथियों का जोड़ा घूरवाड़ा गांव पहुंच गया। यहां बांस के प्लांटेशन के पास जब हाथियों का जोड़ा आगे खेत की ओर बढ़ा तब खेत में काम कर रही कुछ महिलाएं हाथियों को देखकर दहशत में आ गई। आनन फानन में महिलाएं घबराकर भागते हुए अपने घर पहुंची। घूरवाड़ा के कुंवरमन राय ने बताया कि उनके खेत में काम करने वाली महिलाओं की हालत हाथियों को देखकर बिगड़ गई। काफी देर बाद महिलाएं सामान्य हुई।
लखनादौन ब्लॉक के जोबा, धनककड़ी, गोरखपुर व घूरवाड़ा सहित आसपास के गांवों में हाथी पहुंच रहे हैं। इस दौरान अनेक किसानों की फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। किसानों ने वन विभाग से हाथी द्वारा बर्बाद की गई फसल की नुकसानी की मांग की है। रोना वायरस के कारण जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके कारण अधिकांश किसान फसल की कटाई का काम शुरू तक नहीं कर पाए हैं। अब प्रशासन ने किसानों को फसल की कटाई के लिए छूट दी है। इस छूट के बावजूद लखनादौन क्षेत्र के जिन गांवों में हाथियों को देखा जा रहा है उन गांवों के किसान दहशत में फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर कटाई नहीं की गई तो काफी नुकसान हो सकता है।
हाथियों का दल फिर पहुंचा सिवनी, दहशत के साए में ग्रामीण
• Pramod Bhargav